प्रकाश पर्व को समर्पित लेख मुकाबलों में ब्लाक सुनाम-2 अव्वल

श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित जिले के विभिन्न स्कूलों में लेख मुकाबले करवाए गए। इनमें जिले भर से सुनाम-2 ब्लाक पहले स्थान पर रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 05:40 PM (IST)
प्रकाश पर्व को समर्पित लेख मुकाबलों में ब्लाक सुनाम-2 अव्वल
प्रकाश पर्व को समर्पित लेख मुकाबलों में ब्लाक सुनाम-2 अव्वल

जागरण संवाददाता, संगरूर : श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित जिले के विभिन्न स्कूलों में लेख मुकाबले करवाए गए। इनमें जिले भर से सुनाम-2 ब्लाक पहले स्थान पर रहा। सुनाम-2 ब्लाक के कोआर्डिनेटर जसवीर कौर ने बताया कि लेख मुकाबलों में जिला संगरूर का पहला स्थान रहा। इसमें ब्लाक सुनाम-2 आगे रहा। उन्होंने जिला शिक्षा अफसर मलकीत सिंह, उप जिला शिक्षा अफसर हरजीत कुमार व जिला नोडल अफसर किरण बाला को बधाई देते आगे आने वाले मुकाबलों में भी अधिक से अधिक सुनाम -2 की भागीदारी देने का भरोसा दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह सुमान -2 ब्लाक का स्थान बरकरार रखने के लिए पूरी तनदेही से ड्यूटी निभाएंगे।

chat bot
आपका साथी