पटियाला मोर्चे के लिए भाकियू ने दिया गांव-गांव होका

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लॉक भवानीगढ़ द्वारा ब्लॉक प्रधान अजैब सिंह लक्खेवाल की अगुवाई में विभिन्न गांव में लोगों को पटियाला मोर्चे में शमूलियत हेतु होका देकर लामबंद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 06:05 PM (IST)
पटियाला मोर्चे के लिए भाकियू ने दिया गांव-गांव होका
पटियाला मोर्चे के लिए भाकियू ने दिया गांव-गांव होका

संवाद सूत्र, भवानीगढ़/ दिड़बा (संगरूर) : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लॉक भवानीगढ़ द्वारा ब्लॉक प्रधान अजैब सिंह लक्खेवाल की अगुवाई में विभिन्न गांव में लोगों को पटियाला मोर्चे में शमूलियत हेतु होका देकर लामबंद किया गया। इससे पहले गांव संघरेड़ी से रैली की शुरुआत की गई, जो गांव नागरा, गगड़पुर, संजूमा, बलवाड़ खुर्द व बलवाड़ कलां से होती हुई गुजरी। गांव बलवाड़ कलां में संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रेस सचिव हरजिदर सिंह, ब्लॉक उप प्रधान जगतार सिंह व ब्लॉक नेता रघवीर सिंह ने कहा कि सात मजदूर संगठनों द्वारा 9 से 11 अगस्त तक पटियाला में पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्च लगाया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करना जरूरी है, ताकि अपनी मांगों व समस्याओं संबंधी सरकार को बताया जा सके। उधर, दिड़बा में यूनियन के ब्लॉक प्रधान दर्शन सिंह सादीहरी की अगुवाई में विभिन्न गांव में रैली कर लोगों को लामबंद किया गया। इस मौके पर किसान नेता बलवीर सिंह, भरपूर सिंह, अमरीक सिंह, नाहर सिंह, केवल सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी