भाजपा कार्यकर्ता कृषि सुधार कानूनों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें : विजयइंद्र

संवाद सहयोगी संगरूर विधानसभा में कांग्रेस सरकार द्वारा पास किए गए किसान समर्थित बिलों पर अपना स्टैंड लें।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 01:28 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता कृषि सुधार कानूनों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें :  विजयइंद्र
भाजपा कार्यकर्ता कृषि सुधार कानूनों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें : विजयइंद्र

संवाद सहयोगी, संगरूर :

विधानसभा में कांग्रेस सरकार द्वारा पास किए गए किसान समर्थित बिलों पर पंजाब से संबंधित भाजपा कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानूनों पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए पास किए गए इन बिलों पर पंजाब की भाजपा यूनिट के कार्यकर्ताओं ने चुप्पी क्यों साध रखी है। वह शुक्रवार को मार्केट कमेटी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन अनिल घीचा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का इस समय बिलों पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। इस बात से भाजपा कार्यकर्ताओं का असली चेहरा साफ हो जाएगा। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा द्वारा दिए किसान व आढ़तियों के बयान की निदा करते हुए कहा कि नड्डा के बयान से स्पष्ट होता है कि वह केंद्र द्वारा पास किए गए काले कानूनों के खिलाफ दिन रात धरने पर बैठे किसानों के संघर्ष को शुरू से ही अनदेखा कर रहे हैं। संघर्षशील किसानों ने तो काले कानूनों को रद करवाने के लिए अपनी जान की परवाह तक नहीं की है। भाजपा का राष्ट्रीय प्रधान जमीनी हकीकत जाने बिना ही आढ़तियों को बिचौलिया कह रहे हैं। किसानों के संघर्ष के बारे में जानकारी होना तो बहुत दूर की बात है, उन्हें तो यह भी पता नहीं होगा कि पंजाब में खेतीबाड़ी का पहिया कैसे चलता है। अब भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपना पक्ष स्पष्ट करना और भी जरूरी हो गया है कि वह अपने आकाओं की तरह आढ़तियों को शरारती तत्व व बिचौलिया मानते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा के कार्यकर्ताओं को अब अपनी आरामगाह से निकलकर आना ही पड़ेगा व पंजाब के संघर्षो की जमीनी हकीकत अपने आकाओं तक भेजनी ही होगी। इस मौके पर डीएफएससी तरविदर सिंह चोपड़ा, चेयरमैन अनिल कुमार घीचा, पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के वाइस चेयरमैन महेश कुमार मेशी व राज गोयल सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी