भाजपा ने किया टीएमसी व ममता बनर्जी के खिलाफ रोष प्रदर्शन

पश्चिमी बंगाल चुनाव के परिणाम आने के बाद तृणमुल कांग्रेस (टीएमसी) के लोगों द्वारा भाजपा वर्करों पर किए हमले महिलाओं से शारीरिक शोषण लूटपाट करने सहित जानी नुकसान होने के खिलाफ भाजपा वर्करों ने देश भर में प्रदर्शन किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 06:29 PM (IST)
भाजपा ने किया टीएमसी व ममता बनर्जी के खिलाफ रोष प्रदर्शन
भाजपा ने किया टीएमसी व ममता बनर्जी के खिलाफ रोष प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, संगरूर

पश्चिमी बंगाल चुनाव के परिणाम आने के बाद तृणमुल कांग्रेस (टीएमसी) के लोगों द्वारा भाजपा वर्करों पर किए हमले, महिलाओं से शारीरिक शोषण, लूटपाट करने सहित जानी नुकसान होने के खिलाफ भाजपा वर्करों ने देश भर में प्रदर्शन किए।

इसी के तहत संगरूर के नानकियाना चौंक व विजय चौंक में भाजपा संगरूर देहाती व शहरी मंडल द्वारा मंडल प्रधान सचिन भारद्वाज व मंडल प्रधान रोमी गोयल के नेतृत्व में हाथों में ममता बनर्जी के खिलाफ बैनर पकड़कर नारेबाजी की गई। जिला प्रधान रणदीप सिंह दयोल, राज्य नेता जतिदर कालड़ा, सरजीवन जिदल व सुनील गोयल ने कहा कि बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी के कथित समर्थकों ने भाजपा वर्करों से मारपीट की। ऐसा करने से भाजपा झुकने व डरने वाली नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर हमला करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। पूर्व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट जोगी राम साहनी, राज्य कार्यकारिणी सतवंत सिंह पूनिया, कैप्टन राम सिंह, किसान मोर्चा प्रधान अमरिदर सिंह, सुरेश बेदी, लक्षमी देवी, नीरू तुली, रेनु गोड, डिपल वालिया, विशाल गर्ग, नसीब मित्तल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी