भाजपा ओबीसी मोर्चा ने लगाया रक्तदान कैंप

केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा जिला प्रधान मेघराज चटठा की प्रधानगी व जतिदर कालड़ा राज्य कोआर्डिनेटर सैल भाजपा पंजाब के नेतृत्व में सिविल अस्पताल संगरूर में 15 यूनिट रक्तदान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 06:26 PM (IST)
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने लगाया रक्तदान कैंप
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने लगाया रक्तदान कैंप

जागरण संवाददाता, संगरूर

केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा जिला प्रधान मेघराज चटठा की प्रधानगी व जतिदर कालड़ा राज्य कोआर्डिनेटर सैल भाजपा पंजाब के नेतृत्व में सिविल अस्पताल संगरूर में 15 यूनिट रक्तदान किया गया। कालड़ा ने कहा कि कोरोना महामारी दौरान ब्लड बैंकों में खून की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में मरीजों को खून मुहैया करवाना ही सबसे बड़ी सेवा है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान राज चट्ठा ने कहा कि उनके द्वारा गांव में खूनदान करने व समाज सेवा प्रति जागरूक करने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। अशोक कुमार मंडल प्रधान ओबीसी मोर्चा खनौरी, सुखविदर सिंह प्रधान मंडल ओबीसी मोर्चा धर्मगढ़, जसवंत सिंह धीमान महासचिव ओबीसी मोर्चा चटठा ननहेड़ा, राज कुमार सैणी मंडल प्रधान ओबीसी मोर्चा मूनक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी