मूनक में न आने का भरोसा दिलाकर पैलेस से निकले भाजपा नेता

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने शनिवार को इलाके में भाजपा वर्करों से बैठक करने पहुंचे पंजाब भाजपा ओबीसी सेल के प्रधान राजिदर सिंह बिट्टा का घेराव किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 04:53 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 04:53 PM (IST)
मूनक में न आने का भरोसा दिलाकर पैलेस से निकले भाजपा नेता
मूनक में न आने का भरोसा दिलाकर पैलेस से निकले भाजपा नेता

संवाद सूत्र, मूनक (संगरूर)

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने शनिवार को इलाके में भाजपा वर्करों से बैठक करने पहुंचे पंजाब भाजपा ओबीसी सेल के प्रधान राजिदर सिंह बिट्टा का घेराव किया। बिट्टा शहर के देहलां रोड पर मौजूद मलाणा पैलेस में बैठक करने पहुंचे थे। इसका पता चलते ही यूनियन के वर्करों ने ब्लाक प्रधान रिकू सैणी के नेतृत्व में उन्हें पैलेस में ही घेर लिया। स्थिति को संभालने के लिए थाना मूनक के एसएचओ गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को शांत रहने की अपील की, लेकिन किसानों ने भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दी। उसके बाद राजिदर बिट्टू द्वारा पैलेस से बाहर आकर किसानों को आश्वासन दिलाया कि वह आगे से यहां नहीं आएंगे। इसके बाद किसानों शांत हुए। पुलिस प्रशासन ने भाजपा नेता को अपनी कार में बिठाकर पैलेस से बाहर निकाला व उन्हें आगे रवाना कर दिया।

किसान यूनियन के ब्लाक प्रधान रिकू सैणी ने बताया कि उन्हें भाजपा नेता के लोकल भाजपा वर्करों से मलाणा पैलेस में बैठक करने का पता चला था। जब पैलेस के मालिक प्रकाश मलाणा से पूछताछ की तो वह साफ मुकर गए। उसने कहा कि पैलेस में कोई बैठक नहीं हो रही है, लेकिन जब अंदर जाकर देखा तो भाजपा वर्कर बैठक कर रहे थे। इसे देखकर किसानों ने पैलेस को घेर लिया व नारेबाजी की। अंत में पुलिस प्रशासन के सहयोग से राजिदर बिट्टा ने किसानों को आश्वासन दिया कि जब तक खेती कानून रद नहीं होते वह कोई बैठक नहीं करेंगे।

ब्लाक नेता रिकू मूनक, सुखदेव शर्मा, दर्शन खोखर, गगन मूनक, रोशन सैणी, बखतौर सिंह, बलजीत सिंह, पंजाब खेत मजदूर यूनियन के राज्य नेता हरभगवान सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी