सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगने पर भाजपा ने किया डाक्टरों को सम्मानित

कोरोना महामारी के खात्मे के लिए चल रही कोविड वैक्सीनेशन मुहिम के तहत देश के सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगने का लक्ष्य पूरा होने पर भाजपा संगरूर के जिला प्रधान रणदीप सिंह दयोल की अगुवाई में मेडिकल स्टाफ को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:53 PM (IST)
सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगने पर भाजपा ने किया डाक्टरों को सम्मानित
सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगने पर भाजपा ने किया डाक्टरों को सम्मानित

जागरण संवाददाता, संगरूर

कोरोना महामारी के खात्मे के लिए चल रही कोविड वैक्सीनेशन मुहिम के तहत देश के सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगने का लक्ष्य पूरा होने पर भाजपा संगरूर के जिला प्रधान रणदीप सिंह दयोल की अगुवाई में मेडिकल स्टाफ को सम्मानित किया गया।

जिला प्रधान रणदीप दयोल और राज्य कार्यकारी सदस्य सुनील गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में बड़े फैसले ले रही है। इनमें कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए चलाई जा रही कोविड वैक्सीनेशन की मुहिम का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। जिसके तहत अब तक देश के सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। मुहिम को सफल बनाने के लिए मेडिकल स्टाफ का बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए दिन रात लोगों का टीकाकरण किया। महामारी की चर्म सीमा के बीच एक-एक महीना परिवार से दूर रहकर सेवाएं निर्भाइं। जिसके लिए उनका अभिनंदन करना बेहद जरूरी है। इस मौके एसएमओ संगरूर डा. बलजीत सिंह, भाजपा मंडल प्रधान सचिन भारदवाज, राज्य कार्यकारी सदस्य एसएल चावला, किसान मोर्चा के राज्य महासचिव मनिदर कपियाल, मीना खोखर, लक्षमी देवी, अमरिदर सिंह, जगमोहन ठाकुर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी