निकाय चुनावों के लिए भाजपा तैयार: रमेश शर्मा

भाजपा नगर कौंसिल चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है व चुनावों में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 04:55 PM (IST)
निकाय चुनावों के लिए भाजपा तैयार: रमेश शर्मा
निकाय चुनावों के लिए भाजपा तैयार: रमेश शर्मा

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भाजपा नगर कौंसिल चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है व चुनावों में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह बातें सुनाम मंडल चुनाव इंचार्ज रमेश कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। रमेश शर्मा ने कहा कि भाजपा नगर कौंसिल चुनाव में सभी वार्डों में चुनाव लड़ेगी। भाजपा द्वारा हर वार्ड में जल्द ही बैठक करने का दौर शुरू करते हुए वार्ड प्रमुख लगाए जाएंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बांसल के बड़े भाई रूलदू राम बांसल की अचानक देहांत पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिला अध्यक्ष ऋषिपाल खेरा, जिला महासचिव शैली बांसल, जिला इंचार्ज गुरमीत सिंह बावा, मंडल प्रधान अशोक गोयल, राजीव मिटा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम गुगनानी, विनोद गुप्ता, सुनील कांत, लाजपत राय गर्ग, दीवान गोयल, डा. जगमहिदर सैनी, लक्ष्मण दास रैगर, पूर्ण चंद जैन, जरनैल सिंह ढोट, भगवान दास कांसल, संदीप जिदल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी