भाजपा के जिला कार्यालय में बैठक कर एक साल की उपलब्धियां गिनाई

संवाद सूत्र सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) भारतीय जनता पार्टी जिला संगरूर-2 में बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:41 PM (IST)
भाजपा के जिला कार्यालय में बैठक कर एक साल की उपलब्धियां गिनाई
भाजपा के जिला कार्यालय में बैठक कर एक साल की उपलब्धियां गिनाई

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) :

भारतीय जनता पार्टी जिला संगरूर-2 द्वारा जिला प्रधान ऋषिपाल खेरा के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष परवीन बांसल ने विशेष तौर पर शिरकत की। भाजपा नेता परवीन बांसल ने मोदी सरकार 2.0 के उपलब्धियों से भरे एक साल के कार्यकाल पूरा होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल कई ऐतिहासिक फैसलों का गवाह है। कार्यकाल में दशकों से लंबित समस्याओं का समाधान हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने जन-कल्याणकारी कार्यों एवं आधारभूत ढांचे के विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी साकार करने का खाका तैयार किया है। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकाल में मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट व आर्थिक सुधारों पर फोकस किया था, वही दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में देश की एकता, अखंडता व सामाजिक व आर्थिक न्याय की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाएं हैं। कोरोना संकट के समय देश के 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन पहुंचाने की व्यवस्था, 20 करोड़ महिला जन-धन खाताधारकों के खातों में 500 रुपये की तीन किश्तें डाली गई। बुजुर्ग, दिव्यांग व विधवाओं के खातों में 1000 रुपये की आर्थिक मदद की गई हैं। केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज दिया है, ताकि उद्योग, व्यापार व कृषि को इस संकट निकाला जा सके। भाजपा जिला टीम द्वारा भाजपा उपाध्यक्ष परवीन बांसल का सिरोपा डालकर सम्मान भी किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी गुरमीत सिंह बावा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बठिडा प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला महासचिव शैली बांसल, अश्वनी सिगला, जिला उपप्रधान मनप्रीत नमोल, जिला सचिव योगेश गर्ग, लाजपत गर्ग, भगवान दास कांसल, जग महिदर सैनी, शंकर बांसल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एडवोकेट अमृत राजदीप चट्ठा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी