बंगाल हार ने तोड़ा भाजपा का अहंकार: चट्ठा

पश्चिमी बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार ने प्रधानमंत्री मोदी व उसके साथियों का अहंकार तोड़कर रख दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 05:10 PM (IST)
बंगाल हार ने तोड़ा भाजपा का अहंकार: चट्ठा
बंगाल हार ने तोड़ा भाजपा का अहंकार: चट्ठा

जागरण संवाददाता, संगरूर

पश्चिमी बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार ने प्रधानमंत्री मोदी व उसके साथियों का अहंकार तोड़कर रख दिया है। बंगाल की जनता व किसानों ने साबित कर दिया है कि नफरत की राजनीति करने वालों से कैसे निपटा जाता है। उक्त बातें भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला महासचिव रण सिंह चट्ठा ने प्रेस नोट में कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून बनाकर किसानों की नींद हराम कर दी है। उसके उलट ममता बनर्जी ने किसानों के हक में आवाज बुलंद की जिसकी बदौलत भाजपा को बंगाल में हार का मुंह देखना पड़ा। किसानों द्वारा बंगाल चुनाव से पहले वहां जाकर मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया था।

chat bot
आपका साथी