बीसी विग के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

शिरोमणि अकाली दल बादल के हलका धूरी इंचार्ज हरी सिंह प्रीत व जिला प्रधान हरिदर सिंह जोशन द्वारा हलके के बीसी विग के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:11 PM (IST)
बीसी विग के पदाधिकारियों को किया सम्मानित
बीसी विग के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर)

शिरोमणि अकाली दल बादल के हलका धूरी इंचार्ज हरी सिंह प्रीत व जिला प्रधान हरिदर सिंह जोशन द्वारा हलके के बीसी विग के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इनमें हरप्रीत सिंह मीमसा को कोलसेडी, रणवीर सिंह को बरडवाल, बेअंत दास को घनौरी कलां, सुरिदर सिंह को बालिया, सूरज कुमार को वार्ड नंबर दस शहरी वन व सुखविदर सिंह को वार्ड नंबर 19 शहरी-2 का प्रधान नियुक्त किया है। हरी सिंह ने कहा कि शिअद बादल की मजबूती के लिए वर्कर दिन रात काम कर रहे है। इस मौके गुरमेल सिंह, दर्शन सिंह, हाकम सिंह, जसविदर सिंह, रमजान खान, रणजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी