बीबीएमबी इंप्लाइज ने जताया रोष

भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन एटक/एफी सेंटर कौंसिल की बैठक प्रधान अशोक कुमार शर्मा की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 03:51 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 03:51 PM (IST)
बीबीएमबी इंप्लाइज ने जताया रोष
बीबीएमबी इंप्लाइज ने जताया रोष

जागरण संवाददाता, संगरूर

भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन एटक/एफी सेंटर कौंसिल की बैठक प्रधान अशोक कुमार शर्मा की अगुआई में हुई। इसमें सभी यूनिटों के प्रधान व सचिव शामिल हुए। उन्होंने अपने स्टेशनों की समस्या, मैनेजमेंट के अड़ियल रवैये व कर्मचारी विरोधी नीतियों से अवगत करवाया। सर्वसम्मति से यूनियन का 13वां सम्मेलन 29 अगस्त को करवाने का फैसला किया गया।

यूनियन के प्रधान शर्मा ने कहा कि मैनेजमेंट के खिलाफ संघर्ष शुरू करने हेतु सभी यूनिटों के प्रधान व सचिव अपने स्तर पर कार्रवाई शुरु करें। महासचिव लखमीचंद ने कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए यूनियन की मान्यता में आना जरूरी है। इससे मैनेजमेंट की मनमानी रोकी जा सकती है। मनोज कुमार, दीपक कुमार, सुरेश कुमार, इकबाल सिंह, रूपलाल धीमान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी