जिला खपतकार फोरम का प्रधान बनने पर सम्मानित

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान व नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान को नवाजा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 03:16 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:16 PM (IST)
जिला खपतकार फोरम का प्रधान बनने पर सम्मानित
जिला खपतकार फोरम का प्रधान बनने पर सम्मानित

जागरण संवाददाता, संगरूर : जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान व नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान सुभाष ग्रोवर के पुत्र एडवोकेट आशीश ग्रोवर को जिला खपतकार फोरम बरनाला का प्रधान नियुक्त किए जाने की खुशी में सीनियर सिटीजन व पेंशनरों द्वारा उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके मौजूद जय ज्वाला सेवा समिति के चेयरमैन राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि ग्रोवर बेहतरीन शख्सियत के मालिक हैं। उनके पिता सुभाष ग्रोवर सीनियर कांग्रेसी नेता समेत शहर के समाज सेवी के रूप में समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि आशीश ग्रोवर भी बतौर प्रधान नियुक्त होकर गरीब व जरूरतमंद लोगों की पहल के आधार पर मदद करेंगे। इस मौके पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन राजिदर सिंह राजा बीरकलां, सीनियर सिटीन भलाई संस्था के पूर्व प्रधान सुरेश गुप्ता, महासचिव कुलदीप सिंह बागी, समाज सेवी व पेंशनर नेता पाला मल्ल सिगला, एपी सिंह, रविदर सिंह गुड्डू, जसवीर सिंह खालसा, सुरजीत कालियां, पवन कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी