किसानों की हिमायत में आढ़तियों का काफिला दिल्ली रवाना
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में धूरी से आढ़तिया एसोसिएशन का काफिला प्रधान जगतार सिंह समरा की अगुवाई में दिल्ली रवाना हुआ।
संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर)
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में धूरी से आढ़तिया एसोसिएशन का काफिला प्रधान जगतार सिंह समरा की अगुवाई में दिल्ली रवाना हुआ।
आढ़ती भाईचारे ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीनों कानून रद करने की मांग की। प्रधान समरा व भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के राज्य सचिव निरंजन सिंह दोहला ने कहा कि कारपोरेट कंपनियों की चापलूस बनी केंद्र सरकार द्वारा लाए तीन खेती कानून किसान ही नहीं बल्कि मजदूर, आढ़ती व गरीब वर्ग के लिए खतरनाक हैं। सरकार द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज कर संघर्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व सरपंच जाग सिंह, हरदेव सिंह, खरैती लाल बांसल, धर्मपाल बांसल, मेजर सिंह, जगतार सिंह, हरबंस सिंह, प्रवीन कुमार आदि मौजूद थे।