भीम सेन शिअद (संयुक्त) के उपप्रधान नियुक्त

शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के सरप्रस्त जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा व पार्टी प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए नई नियुक्तियां की जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 04:44 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 04:44 PM (IST)
भीम सेन शिअद (संयुक्त) के उपप्रधान नियुक्त
भीम सेन शिअद (संयुक्त) के उपप्रधान नियुक्त

संवाद सहयोगी, मूनक (संगरूर) : शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के सरप्रस्त जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा व पार्टी प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए नई नियुक्तियां की जा रही हैं। इसके तहत मूनक हलके के पूर्व प्रधान नगर पंचायत भीम सेन गर्ग को उपप्रधान नियुक्त किया गया है। नए उपप्रधान का पार्टी वर्करों द्वारा मुंह मीठा करवाकर बधाई दी गई। इसके पश्चात पार्टी हाईकमान रणजीत सिंह व सुखदेव सिंह ढींडसा का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया। भीम सेन गर्ग ने कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके पर दलजीत सिंह, राज्य सचिव जयपाल सैणी, राज्य उपप्रधान गुरदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन चमकौर सिंह, पूर्व चेयरमैन गुरसंत सिंह, पूर्व चेयरमैन पाल सिंह, प्रदीप राव, केवल हरियाओं, फकीर चंद, प्रवीन गर्ग, काकू गोयल, सरपंच हरबंस सिंह हमीरगढ़, तरसेम जिदल, पूर्व सरपंच सतगुर सिंह, गोरा सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी