मलकीत सिंह को यूथ विग का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया

दलित वेलफेयर संगठन पंजाब के मुख्य सरपरस्त पूनम कांगड़ा व राज्य अध्यक्ष दर्शन सिंह कांगड़ा ने फिरोजपुर से मलकीत सिंह को संगठन पंजाब के यूथ विग का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 04:38 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 04:38 PM (IST)
मलकीत सिंह को यूथ विग का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया
मलकीत सिंह को यूथ विग का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया

जागरण संवाददाता, संगरूर

दलित वेलफेयर संगठन पंजाब के मुख्य सरपरस्त पूनम कांगड़ा व राज्य अध्यक्ष दर्शन सिंह कांगड़ा ने फिरोजपुर से मलकीत सिंह को संगठन पंजाब के यूथ विग का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया है। दर्शन कांगड़ा ने कहा कि संगठन विगत बीस वर्षों से समाज सेवा कर रहा है। संगठन का मकसद दबे-कुचले लोगों की आवाज बुलंद करना है। जल्द ही संगठन की हरियाणा, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश में इकाइयां गठित की जाएगी।

chat bot
आपका साथी