दस हजार मीटर वाक (पुरुष) में अमित ने पाया पहला स्थान

स्थानीय वार हीरोज स्टेडियम में जारी 19वीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर (अंडर-20) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन के मुकाबले शानदार रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:22 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:22 PM (IST)
दस हजार मीटर वाक (पुरुष) में अमित ने पाया पहला स्थान
दस हजार मीटर वाक (पुरुष) में अमित ने पाया पहला स्थान

जागरण संवाददाता, संगरूर

स्थानीय वार हीरोज स्टेडियम में जारी 19वीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर (अंडर-20) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन के मुकाबले शानदार रहे। इस चैंपियनशिप में विजेता रहने वाले एथलीट का चयन विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर-20 के लिए होगा। यह चैंपियनशिप 17 से 22 अगस्त को केन्या के नाइरोबी में होगी। रविवार को हुए मुकाबलों के विजेताओं को शिअद के प्रवक्ता विन्नरजीत सिंह गोल्डी व रुद्रा आइलेट्स सेंटर के एमडी अमित अलीशेर द्वारा सम्मानित किया गया। पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशऩ के प्रधान एके शर्मा व सचिव संजय कुमार की अगुआई में मुकाबले करवाए जा रहे हैं।

रविवार को सौ मीटर रेस में नंदनी ने पहला, एन रोस टोमी ने दूसरा, उन्नथी ने तीसरा, सौ मीटर रेस में अवंतिका ने पहला, दीप्ति ने दूसरा, हरीता ने तीसरा स्थान, पांच हजार मीटर (लड़के) में अमित ने पहला, अजय राठी ने दूसरा, पुनीत यादव ने तीसरा, पांच हजार मीटर (लड़कियां) अंकिता ने पहला, ²ष्टि ने दूसरा, अंतिमापाल ने तीसरा, लांग जंप (लड़कियां) में शैली ने पहला, नंदनी ने दूसरा, अंजली ने तीसरा, डिस्कस थ्रो (पुरुष) में प्रिस ने पहला, रोहीनव ने दूसरा, पवन रंगी ने तीसरा, चार सौ मीटर (पुरुष) रेस में भरत ने पहला, कपिल ने दूसरा, अबदुल ने तीसरा, चार सौ मीटर रेस (लड़कियां) में प्रियतिमोहन ने पहला, सुमी ने दूसरा, पायल वोहरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 1500 मीटर रेस में सतदेव ने पहला, धीरज ने दूसरा, अर्जुन ने तीसरा, शार्टपुट (लड़कियां) में अवनीत ने पहला, शिक्षा ने दूसरा, रमनीत कौर ने तीसरा, दस हजार मीटर वाक पुरुष ग्रुप में अमित ने पहला, परमजीत ने दूसरा, अंशुल ने तीसरा, डिस्कस थ्रो (लड़कियां) में अदिति गोड़ ने पहला, किरण ने दूसरा, कृष्णा ने तीसरा हासिल किया। सोमवार को अंतिम मुकाबले करवाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी