सर्व भारतीय सेवा समिति ने मनाया स्थापना दिवस

सर्व भारतीय सेवा समिति धूरी द्वारा 56वां स्थापना दिवस मनाया गया। झंडे की रस्म सरप्रस्त प्रकाश चंद गर्ग और प्रधान खरैती राम बांसल ने अदा की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:49 PM (IST)
सर्व भारतीय सेवा समिति ने मनाया स्थापना दिवस
सर्व भारतीय सेवा समिति ने मनाया स्थापना दिवस

संवाद सहोयगी, धूरी (संगरूर) : सर्व भारतीय सेवा समिति धूरी द्वारा 56वां स्थापना दिवस मनाया गया। झंडे की रस्म सरप्रस्त प्रकाश चंद गर्ग और प्रधान खरैती राम बांसल ने अदा की। महासचिव प्यारचंद ने सभी मान्नीय सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समिति की प्रगति के लिए कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा सिलाई कढ़ाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर सेंटर व कंप्यूटर सेंटर चलाया जा रहा है। इसके अलावा माता नैना देवी भंडारे पर दुर्गा सेवा दल से मिलकर वालंटियर ड्यूटी निभाते हैं। इस मौके पर पूर्ण चंद सिगला, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, मोहन लाल, सुखविदर शर्मा, सोनू ढिल्लों, कृष्ण मितल, अनुराग गोयल, रतन कुमार, शिव कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी