अकाली दल ने दिड़बा दफ्तर पर लगाया बसपा का झंडा

शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर पर रविवार को बसपा का झंडा लगाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:04 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:04 PM (IST)
अकाली दल ने दिड़बा दफ्तर पर लगाया बसपा का झंडा
अकाली दल ने दिड़बा दफ्तर पर लगाया बसपा का झंडा

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)

शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर पर रविवार को बसपा का झंडा लगाया गया है। पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान, तेजा सिंह कमालपुर सदस्य एसजीपीसी, करण घुमाण, हलका इंचार्ज गुलजार सिंह मूनक व बसपा नेताओं ने जहां गठबंधन का स्वागत किया वहीं आने वाली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत प्राप्त करने का दावा भी किया है।

दिड़बा दफ्तर में अकाली दल के झंडे के साथ बसपा का नीले रंग का झंडा लगाने के बाद लड्डू भी बांटे गए। सतवीर सत्ती दियालगढ़, बसपा के बंता सिंह, भोला सिंह धर्मगढ़, रामपाल सिंह, जस्सा सिंह कड़ियाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी