अकाली दल ने नहीं किया पंजाब का भला : कांगड़ा

अकाली दल (ब) व बसपा गठबंधन पर सवाल उठाते हुए विधानसभा यूथ कांग्रेस संगरूर के प्रधान साजन कांगड़ा ने बसपा में शामिल हुए अनुसूचित जाति वर्ग को बाहर आने का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:39 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:39 PM (IST)
अकाली दल ने नहीं किया पंजाब का भला : कांगड़ा
अकाली दल ने नहीं किया पंजाब का भला : कांगड़ा

जागरण संवाददाता, संगरूर

अकाली दल (ब) व बसपा गठबंधन पर सवाल उठाते हुए विधानसभा यूथ कांग्रेस संगरूर के प्रधान साजन कांगड़ा ने बसपा में शामिल हुए अनुसूचित जाति वर्ग को बाहर आने का संदेश दिया। कांगड़ा ने कहा कि लंबे समय से राज्य में सत्ता संभालने वाली शिरोमणि अकाली दल ने कभी भी पंजाब का भला नहीं किया। अकाली दल ने केवल अपने परिवार को फायदा पहुंचाया है व राज्य का बड़े स्तर पर नुकसान किया है। अकाली दल के कार्यकाल के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई। देशभर के लोगों के बीच अकाली दल के प्रति नफरत फैली हुई है। पंथ के नाम पर लोगों से वोट बटोरने वाले अकाली दल भी कभी पंथ के साथ वफादारी नहीं की। बसपा सुप्रीमो मायावती ने हमेशा से एससी वर्ग का सौदा किया है।

chat bot
आपका साथी