फिर बेनतीजा रही सफाई सेवकों की बैठक, हड़ताल रहेगी जारी

म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर सफाई सेवक यूनियन संगरूर द्वारा अपनी मांगों को लेकर मई से शुरू अनिश्चितकालीन कलमछोड़ हड़ताल शनिवार को भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:19 PM (IST)
फिर बेनतीजा रही सफाई सेवकों की बैठक, हड़ताल रहेगी जारी
फिर बेनतीजा रही सफाई सेवकों की बैठक, हड़ताल रहेगी जारी

जागरण संवाददाता, संगरूर

म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर सफाई सेवक यूनियन संगरूर द्वारा अपनी मांगों को लेकर मई से शुरू अनिश्चितकालीन कलमछोड़ हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। जैसे-जैसे हड़ताल आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे शहर में कचरे के ढेर लगते जा रहे हैं। शनिवार को भी चंडीगढ़ में सफाई सेवकों की मांगों के प्रति बैठक बेनतीजा रही। कच्चे सफाई सेवकों को पक्का करने का भरोसा तो दिलाया जा रहा है, लेकिन इसकी रूपरेखा स्पष्ट न किए जाने के कारण सफाई सेवकों ने हड़ताल जारी रखने का एलान किया।

जिला प्रधान सफाई सेवक यूनियन भारत बेदी ने कहा कि महामारी में भी सफाई सेवकों द्वारा शहर की सर्फाइ जारी रखी गई, लेकिन उनकी मांगों का हल नहीं किया गया। प्रांतीय कमेटी की ओर से बैठक करके अगले संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। महासचिव रजेश झंझटड़, चेयरमैन उषा देवी, सीनियर उप प्रधान अजीत कुमार, कार्यालय सचिव सुरेश बादड़, ज्वाइंट सचिव रजेश बागड़ी, कैशियर रमेश बादड़, मुख्य सलाहकार उमी देवी, सीनियर सदस्य विजय अटवाल, संजय धालीवाल, सुभाष बागड़ी, दर्शना देवी, सतपाल सिंह, संजय धालीवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी