एडवोकेट मनप्रीत सिंह नमोल ने भाजपा से दिया इस्तीफा
संवाद सूत्र सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) भाजपा के जिला संगरूर-2 के उप प्रधान एडवोकेट मनप्रीत ने इस्तीफा दिया।
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भाजपा के जिला संगरूर-2 के उपप्रधान एडवोकेट मनप्रीत सिंह नमोल ने भाजपा की सदस्यता व उप प्रधान से इस्तीफा देने का एलान किया। मनप्रीत सिंह नमोल ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा व भाजपा जिला संगरूर-2 के प्रधान ऋषिपाल खेरा के पास भेज दिया है। वह किसान विरोधी कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर हल करवाने की जाकनारी पहले कई बार पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा को मिल चुके हैं। इस मुलाकात दौरान उन्होंने अश्वनी शर्मा को अपील की थी की वह केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मुद्दा उठाएं, परंतु प्रांतीय प्रधान अश्वनी शर्मा ने पंजाब के किसानों व पंजाब के मौजूदा हालातों की जानकारी केंद्र सरकार तक नहीं पहुंचाई, जिस कारण केंद्र सरकार अभी तक भी कृषि कानून वापस नहीं लिए गए। केंद्र सरकार ने पंजाब का जीएसटी रोक लिया है व मालगाड़ी बंद कर दी गई हैं। अब पंजाब में पराली को आग लगाने पर पांच वर्ष की सजा व एक करोड़ जुर्माना करने का कानून लागू कर दिया है। पंजाब का किसान लगभग सारे देश की अनाज की जरूरत को पूरा करता है, परंतु केंद्र सरकार व राज्य सरकार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के किसान कृषि कानूनों से खुश ही नहीं तो इसे तुरंत वापस लिए जाए, परंतु केंद्र सरकार एक महीने से इस काले कानून के खिलाफ धरना दे रहे किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने यह इस्तीफा किसी के दवाब में नहीं दिया, बल्कि किसानों व लोगों के साथ देने के लिए दिया है।