सेहतमंत्री सोनी से मिला आप का वफद, डेंगू के बढ़ते केसों का मामला उठाया

पंजाब में डेंगू के कारण हो रही मौतों के मामले को लेकर सुनाम से आम आदमी पार्टी के हलका विधायक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमन अरोड़ा बरनाला से विधायक मीत हेयर व नील गर्ग के साथ राज्य के उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:26 PM (IST)
सेहतमंत्री सोनी से मिला आप का वफद, डेंगू के बढ़ते केसों का मामला उठाया
सेहतमंत्री सोनी से मिला आप का वफद, डेंगू के बढ़ते केसों का मामला उठाया

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : पंजाब में डेंगू के कारण हो रही मौतों के मामले को लेकर सुनाम से आम आदमी पार्टी के हलका विधायक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमन अरोड़ा, बरनाला से विधायक मीत हेयर व नील गर्ग के साथ राज्य के उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी से मुलाकात की। सेहतमंत्री को डेंगू के बढ़ रहे प्रकोप संबंधी अवगत करवाया गया और इसका ठोस हल निकालने की मांग की।

विधायक अमन अरोड़ा ने कहा सुनाम हलके में आते लौंगोवाल शहर में डेंगू के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने से लोगों में डर पाया जा रहा है। आगे चलकर और मौतें न हों इसलिए पंजाब सरकार के ध्यान में यह मामला लाया गया है। इस मौके उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी द्वारा सेहत विभाग के डिप्टी डायरेक्टर व सिविल सर्जन संगरूर की लौंगोवाल और सुनाम में विशेष ड्यूटी लगा दी गई है। अधिकारियों को डेंगू पर जमीनी स्तर पर काम करने के लिए कहा गया है। इसकी रिपोर्ट रोजाना विभाग से ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी