आप नेताओं ने सिविल अस्पताल धूरी का किया दौरा

आम आदमी पार्टी क्षेत्र धूरी की टीम ने डा. अनवर भसौड़ व पूर्व जिला प्रधान राजवंत सिंह घुल्ली के नेतृत्व में सिविल अस्पताल धूरी का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:20 PM (IST)
आप नेताओं ने सिविल अस्पताल धूरी का किया दौरा
आप नेताओं ने सिविल अस्पताल धूरी का किया दौरा

संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर)

आम आदमी पार्टी क्षेत्र धूरी की टीम ने डा. अनवर भसौड़ व पूर्व जिला प्रधान राजवंत सिंह घुल्ली के नेतृत्व में सिविल अस्पताल धूरी का दौरा किया। अस्पताल के घटिया प्रबंधों पर चिता प्रकट करते असंतुष्टि का प्रकटावा किया। उन्होंने दौरे उपरांत बातचीत करते कहा कि जहां अस्पताल में किसी भी बेड पर चादर नहीं थी, वहीं सिविल अस्पताल में खाली पड़ी असामियां भी सरकार के दावों की पोल खोल रही हैं। कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों को सेहत सुविधाएं देने में नाकाम रही है, वहीं लोग कोरोना के कारण अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सिविल अस्पताल की कमियों को जल्द दूर न किया गया तो आम आदमी पार्टी की तरफ से संघर्ष शुरु करने से गुरेज नहीं किया गया। नेताओं ने धूरी के सरकारी दफ्तरों में लोगों को पेश आती परेशानी से बचाने के लिए दफ्तरों की सुध लेने का भी एलान किया। हरप्रीत सिंह गिल, जसविदर सिंह खुरमी, नरेश सिगला आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी