आप के व्यापार विग ने अस्पताल में किया सैनिटाइजेशन

आम आदमी पार्टी के व्यापार विग के ज्वाइंट सचिव डा. गुनिदरजीत सिंह मिकू जवंधा की अगुआई में आप वर्करों ने सिविल अस्पताल संगरूर के सभी वार्डों को सैनिटाइज किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:21 PM (IST)
आप के व्यापार विग ने अस्पताल में किया सैनिटाइजेशन
आप के व्यापार विग ने अस्पताल में किया सैनिटाइजेशन

जागरण संवाददाता, संगरूर

आम आदमी पार्टी के व्यापार विग के ज्वाइंट सचिव डा. गुनिदरजीत सिंह मिकू जवंधा की अगुआई में आप वर्करों ने सिविल अस्पताल संगरूर के सभी वार्डों को सैनिटाइज किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पंजाब सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। राज्य में मरीजों के लिए आक्सीजन सिलेंडर घटने से हजारों जानें जा चुकी हैं व लाखों लोग महामारी से जूझ रहे हैं। पंजाब सरकार कह रही है कि राज्य में महामारी काबू में है, लेकिन हकीकत में मरीजों को पूरी सरकारी कोविड केयर किटें भी नहीं मिल पाईं जिससे उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम सांसद भगवंत मान के निर्देश पर सिविल अस्पताल संगरूर के सभी वार्डों व बिल्डिगों में सैनिटाइजिग कर रही है, क्योंकि कोविड मरीजों की अस्पताल में लगातार संख्या बढ़ रही है। यहीं नहीं उनकी टीम संगरूर के दूसरे पब्लिक प्लेसज को भी सैनिटाइज करेगी। इस मौके परमिदर सिंह पुन्नु, चरनजीत सिंह चन्नी, गुलजार सिंह, रविदरपाल सिंह, अमित, दीपू भारती, अमरजीत सिंह, गगन सिंह, राजिदर सिंह, गुरिदर सिंह, विक्की खान, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी