खेतों को पानी देते समय रजबाहे से बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट मिला

नजदीकी गांव हीरोखुर्द के किसानों को शेरों रजबाहे से खेतों को पानी लगाते समय बड़ी मात्रा में सूईयां व सीरिंज प्राप्त हुई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:11 PM (IST)
खेतों को पानी देते समय रजबाहे से बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट मिला
खेतों को पानी देते समय रजबाहे से बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट मिला

संवाद सूत्र, चीमां मंडी (संगरूर)

नजदीकी गांव हीरोखुर्द के किसानों को शेरों रजबाहे से खेतों को पानी लगाते समय बड़ी मात्रा में सूईयां व सीरिंज प्राप्त हुई हैं। यह साफ नहीं हो सका कि उक्त मेडिकल वेस्ट किसी अस्पताल से संबंधित है या इसे नशे के तौर पर इस्तेमाल किया गया है।

गांव के किसान गुरप्यार सिंह ने बताया कि वह वीरवार सुबह के समय खेत को पानी लगा रहा था। तभी पानी में सीरिज नजर आई। उसने तुरंत बाहर निकाल लिया। किसान ने बताया कि यह मेडिकल वेस्ट केवल उनके खेत को आ रहे खाल से मिला है। रजबाहे से और बहुत से खाल खेतों को निकलते हैं। यदि जांच की जाए तो बड़ी संख्या में मेडिकल वेस्ट मिल सकता है। शेरों रजबाहा धूरी की तरफ से आता है। किसानों का कहना है कि अस्पताल वाले इस प्रकार मेडिकल वेस्ट पानी में नहीं फेंकते। जरूर मामला नशेड़ियों से संबंधित है, जिसकी जांच होनी चाहिए। किसानों ने चिता व्यक्त करते हुए कहा कि धान का सीजन चल रहा है। किसान दिन रात खेतों में पानी छोड़ रहे हैं। लेबर धान लगाने में जुटी है। इस भागदौड़ वाली स्थिति में यदि मेडिकल वेस्ट खेतों में चला जाता तो किसी की भी जान को खतरा हो सकता है। सीरिज की सूई किसी के पैर को लग जाती, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेना आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी