सुनाम से दिल्ली मोर्चा के लिए छह गांवों का काफिला रवाना

बेशक अब गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है लेकिन दिल्ली मोर्चा को लेकर किसानों में उत्साह पाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 05:35 PM (IST)
सुनाम से दिल्ली मोर्चा के लिए छह गांवों का काफिला रवाना
सुनाम से दिल्ली मोर्चा के लिए छह गांवों का काफिला रवाना

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : बेशक अब गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है, लेकिन दिल्ली मोर्चा को लेकर किसानों में उत्साह पाया जा रहा है। सुनाम ब्लाक द्वारा छह बसों का काफिला दिल्ली की तरफ रवाना हुआ।

सुनाम ब्लाक के प्रेस सचिव सुखपाल सिंह माणक ने 6 गांवों का बड़ा काफिला कणकवाल से दिल्ली की तरफ रवाना किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगा मोर्चा पूरे शिखर पर है। पंजाब में से बड़े काफिले महिलाओं व युवाओं के रोजाना दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। कोरोना महामारी को लेकर घटिया प्रबंधों के चलते पंजाब सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। दिल्ली मोर्चा को लेकर बड़े फंड गांवों से इक्ट्ठे हो रहे हैं। दिल्ली मोर्चा के लिए गांव इकाई के अलावा गांव कमेटी बनाई जा रही है। महिला इकाईयों के चुनाव युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी