महाराजा रणजीत सिंह के बुत की स्थापना के लिए 99.11 लाख मंजूर

पंजाब सरकार की ओर से महाराजा रणजीत सिंह के ननिहाल गांव बडरूखां में उनकी याद में पार्क बनाने व महाराजा रणजीत सिंह का बुत स्थापित करने के लिए 99.11 लाख रुपये मंजूर किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:22 PM (IST)
महाराजा रणजीत सिंह के बुत की स्थापना के लिए 99.11 लाख मंजूर
महाराजा रणजीत सिंह के बुत की स्थापना के लिए 99.11 लाख मंजूर

जागरण संवाददाता, संगरूर

पंजाब सरकार की ओर से महाराजा रणजीत सिंह के ननिहाल गांव बडरूखां में उनकी याद में पार्क बनाने व महाराजा रणजीत सिंह का बुत स्थापित करने के लिए 99.11 लाख रुपये मंजूर किए हैं।

शिक्षा मंत्री विजयइंद सिगला ने बताया कि गांव बडरूखां निवासियों द्वारा महाराजा रणजीत सिंह की नई प्रतिमा की स्थापना के लिए लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। इसे पंजाब सरकार ने पूरा कर दिया है। वित्त विभाग द्वारा मंजूरी मिलने के बाद जल्द महाराजा रणजीत सिंह की नई प्रतिमा गांव के पार्क में लगाने का काम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नई प्रतिमा के साथ-साथ गांव में पार्क भी तैयार करवाया जाएगा। इसमें देसी किस्म के पौधे लगाए जाएंगे, सैरगाह व बच्चों के खेलने हेतु सुविधाएं मुहैया होंगी। पंजाब सरकार द्वारा राज्य की विरासत संभालने हेतु जरूरी कदम उठाएं जा रहे हैं। ऐसे में सरकार पुरानी विरासती बिल्डिगों की संभाल हेतु जरूरी फंड जारी कर रही है। सिगला ने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह ने विशाल खालसा राज पैदा किया था, अंग्रेजों को पंजाब को अपने राज में शामिल करने के लिए सबसे अधिक समय व जंग करनी पड़ी थी। उन्होंने लोगों को सामाजिक सुधार, आधुनिकरण, सभ्याचार की विरासत दी। इसके लिए पंजाब हमेशा उनका कर्जदार रहेगा। वहीं कांग्रेस सरकार उनका दिल से सम्मान करते हुए उनके बताए रास्ते व सपनों को पूरा करने हेतु हमेशा कोशिश करेगी।

chat bot
आपका साथी