पांच किलोमीटर वाक मुकाबले में संगरूर के 85 वर्षीय घुमंड सिंह प्रथम

पंजाब मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन पंजाब द्वारा अकाल कालेज कौंसिल मस्तुआना साहिब के सहयोग से महासचिव भूपिदर सिंह पूनिया के नेतृत्व में करवाई गई दो दिवसीय राज्य स्तरीय 41वीं पंजाब मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप संत अतर सिंह यादगारी स्टेडियम में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 07:12 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 07:12 AM (IST)
पांच किलोमीटर वाक मुकाबले में संगरूर के 85 वर्षीय घुमंड सिंह प्रथम
पांच किलोमीटर वाक मुकाबले में संगरूर के 85 वर्षीय घुमंड सिंह प्रथम

जागरण संवाददाता, संगरूर

पंजाब मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन पंजाब द्वारा अकाल कालेज कौंसिल मस्तुआना साहिब के सहयोग से महासचिव भूपिदर सिंह पूनिया के नेतृत्व में करवाई गई दो दिवसीय राज्य स्तरीय 41वीं पंजाब मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप संत अतर सिंह यादगारी स्टेडियम में संपन्न हुई। इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से 350 के करीब 35 से 94 वर्षीय महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने शिरकत की। एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी बठिडा के उपचांसलर डा. बूटा सिंह ने खिलाड़ियों से मार्च पास्ट के दौरान सलामी लेने पश्चात झंडा फहराकर किया। विशेष मेहमान के तौर पर ट्रस्ट के सदस्य दलजीत सिंह एसपी, कौंसिल के सचिव जसवंत सिंह खैहरा, प्रिसिपल मनजीत सिंह, प्रीतम सिंह ने शिरकत की। उपचांसलर डा. सिद्घू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

लंबी छलांग में 45 वर्षीय जरनैल सिंह लुधियाना, 40 वर्षीय जसविदर सिंह लुधियाना, 35 वर्षीय अमनदीप सिंह संगरूर ने पहला स्थान हासिल किया। पुरुषों के डिस्कस थ्रो में 94 वर्षीय हमीर सिंह राय पटियाला, 85 वर्षीय जसपाल सिंह मोहाली, 80 वर्षीय जंगीर सिंह मानसा, 75 वर्षीय रत्न चंद होशियारपुर, 70 वर्षीय कुलविदर सिंह मोहाली, 65 वर्षीय महिदर सिंह रोपड़, महिलाओं के डिस्कस थ्रो में 70 वर्षीय जसपाल कौर फाजिल्का, 60 वर्षीय चरणजीत कौर लुधियाना, 55 वर्षीय मनजीत कौर मुक्तसर साहिब, 50 वर्षीय पवित्र कौर संगरूर, 45 वर्षीय परमजीत कौर संगरूर, 40 वर्षीय राजविदर कौर लुधियाना ने पहला स्थान हासिल किया।

जैवेलिन थ्रो में 94 वर्षीय हमीर सिंह पटियाला, 85 वर्षीय जीएस शैरी संगरूर, 80 वर्षीय महिदर सिंह बठिडा, 75 वर्षीय स्वर्ण सिंह मोहाली, 70 वर्षीय हरबंस सिंह फाजिलका, 60 वर्षीय हरनेक सिंह अमृतसर, 55 वर्षीय रणजीत सिंह मुक्तसर, 50 वर्षीय हरपाल सिंह रूपनगर, 45 वर्षीय तरसेम सिंह कपूरथला, 40 वर्षीय रमन कुमार फाजिल्का, 35 वर्षीय सुखविदर सिंह फाजिल्का व महिलाओं में 70 वर्षीय जसपाल कौर फाजिल्का, 60 वर्षीय चरणजीत कौर लुधियाना, 55 वर्षीय बलविदर सिंह लुधियाना, 50 वर्षीय जरनैल कौर संगरूर, 45 वर्षीय परमजीत कौर संगरूर, 40 वर्षीय राजविदर कौर लुधियाना, 35 वर्षीय संदीप कौर संगरूर ने पहला स्थान हासिल किया।

400 मीटर दौड़ में 90 वर्षीय तेजा सिंह लुधियाना, 80 वर्षीय गुरभजन सिंह होशियारपुर, 75 वर्षीय अजीत सिंह, 70 वर्षीय सरबजीत सिंह गुरदासपुर, 65 वर्षीय एनएस मान लुधियाना, 60 वर्षीय सतपाल सिंह जालंधर, 45 वर्षीय अवतार सिंह अमृतसर, 35 वर्षीय कर्मजीत सिंह बरनाला, महिलाओं के 400 मीटर मुकाबले में 60 वर्षीय दविदर कौर होशियारपुर, 50 वर्षीय छिदरपाल कौर संगरूर, 45 वर्षीय जगजीत कौर संगरूर, 35 वर्षीय रिशु बांसल संगरूर ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस में 90 वर्षीय तेजा सिंह लुधियाना, 85 वर्षीय छज्जू राम बरनाला, 75 वर्षीय अजीत सिंह अमृतसर, 70 वर्षीय सरबजीत सिंह गुरदासपुर, 65 वर्षीय सुच्चा सिंह मोहाली, 60 वर्षीय हरदियाल सिंह मोहाली, 55 वर्षीय गुरमिदर सिंह मोहाली, 50 वर्षीय रविदर सिंह कपूरथला, 45 वर्षीय जरनैल सिंह लुधियाना, 40 वर्षीय यादविदर सिंह कपूरथला, 35 वर्षीय बेअंत सिंह मोगा, महिला खिलाड़ियों में 70 वर्षीय संतोख कौर संगरूरव 45 वर्षीय जगजीत कौर संगरूर ने पहला स्थान हासिल किया। 5 हजार मीटर दौड़ में 90 वर्षीय जगतार सिंह लुधियाना, 85 वर्षीय मंगूर राम लुधियाना, 5 किलोमीटर वॉक रेस में 45 वर्षीय प्रताप सिंह संगरूर ने पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 300 मीटर हर्डल मुकाबले में 75 वर्षीय चरनजीत सिंह गुरदासपुर, 70 वर्षीय जंगीर सिंह जालंधर, 65 वर्षीय सुशील कुमार जालंधर, 55 वर्षीय कुलवंत सिंह लुधियाना, 50 वर्षीय रजेश कुमार बठिडा, 45 वर्षीय परमिदर सिंह फरीदकोट, 40 वर्षीय चरनजीत सिंह मुक्तसर साहिब, 35 वर्षीय कमलप्रीत सिंह संगरूर ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी छलांग में 85 वर्षीय इंद्र सिंह मुक्तसर साहिब, 80 वर्षीय छज्जु राम बरनाला, 75 वर्षीय गुरदियाल सिंह गुरदासपुर, महिलाओं में 65 वर्षीय बख्शीश कौर फरीदकोट, 60 वर्षीय राजविदर कौर पटियाला, 55 वर्षीय मनजीत कौर मुक्तसर साहिब, 50 वर्षीय जरनैल कौर संगरूर, 40 वर्षीय सुनीता दंड लुधियाना, 35 वर्षीय संदीप कौर संगरूर ने पहला स्थान हासिल किया।

पुरुषों के पांच किलोमीटर वॉक मुकाबले में 85 वर्षीय घुमंड सिंह संगरूर, 80 वर्षीय नछत्तर सिंह लुधियाना, 75 वर्षीय राजिदर सिंह संधू लुधियाना, 70 वर्षीय जगतार सिंह लुधियाना, 65 वर्षीय पंजाब सिंह मुक्तसर साहिब, 60 वर्षीय गुरदास सिंह संगरूर, 55 वर्षीय अमरीक सिंह फरीदकोट, 50 वर्षीय बहादर सिंह बरनाला, 40 वर्षीय सुखविदर सिंह लुधियाना, 35 वर्षीय अनुभव विरमानी अमृतसर व महिलाओं के मुकाबले में 70 वर्षीय संतोख कौर संगरूर, 60 वर्षीय अमरजीत कौर लुधियान, 55 वर्षीय सरबजीत कौर लुधियाना, 50 वर्षीय पवित्र कौर संगरूर, 45 वर्षीय सरोज रानी ने पहला स्थान हासिल किया। मुकाबलों के बाद एसोसिएशन की ओर से आए मेहमानों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके डा. पूनिया के अलावा दलजीत सिंह एसपी, सचिव जसवंत सिंह खैहरा, इंटरनेश्नल खिलाड़ी लेफ्टिनेट प्रो. जगरूप सिंह नागरी, नंबरदार हरचरन सिंह, बलदेव सिंह, गुरजंट सिंह, हरभजन सिंह, मनजीत सिंह, बलदेव सिंह गोसल, प्रिसिपल डा. गीता ठाकुर, प्रिसिपल डा. अमनदीप कौर, प्रिसिपल डा. सुखदीप कौर, प्रिसिपल राजविदरपाल सिंह, प्रिसिपल डा. राजिदर सिंह बाजवा, प्रिसिपल अनु, प्रिसिपल डा. ओंकार सिंह व विभिन्न कालेजों का स्टाफ उपस्थित था।

chat bot
आपका साथी