लोक अदालत में 803 केसों का राजीनामा से निपटारा

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी संगरूर के चेयरमैन हरपाल सिंह जिला व सेशन जज की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत संगरूर हेड क्वार्टर की अदालतें व सब डिवीजनों मालेरकोटला सुनाम धूरी व मूनक में लगाई गईं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:54 PM (IST)
लोक अदालत में 803 केसों का राजीनामा से निपटारा
लोक अदालत में 803 केसों का राजीनामा से निपटारा

संवाद सूत्र, संगरूर

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी संगरूर के चेयरमैन हरपाल सिंह जिला व सेशन जज की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत, संगरूर हेड क्वार्टर की अदालतें व सब डिवीजनों मालेरकोटला, सुनाम, धूरी व मूनक में लगाई गईं। इसमें अतिरिक्त जिला व सेशन जज संगरूर शाम लाल, स्मृति धीर व पूनम बांसल, अजीत पाल सिविल जज संगरूर, हरविदर सिंह सिधिया सीजेएम संगरूर, अमरीश जैन अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन, करुन गर्ग सिविल जज जूनियर डिवीजन के अलावा सुखदेव सिंह चेयरमैन स्थायी लोक अदालत पीयूएस संगरूर शामिल हुए। जबकि शिल्पा अतिरिक्त जज सीनियर डिवीजन, मनप्रीत कौर सिविल जज जूनियर डिवीजन मालेरकोटला द्वारा लोक अदालत बैंच मालेरकोटला की प्रधानगी की।

अमनदीप कौर अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनाम व शिल्पा सिविल जज जूनियर डिवीजन सुनाम ने लोक अदालत बैंच सुनाम की प्रधानगी की। पंकज वर्मा अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन धूरी ने लोक अदालत धूरी की प्रधानगी, गुरमेहताब सिंह अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन ने लोक अदालत मूनक की प्रधानगी की। दीप्ति गोयल सिविल जज सीनियर डिवीजन/सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी संगरूर ने बताया कि लोक अदालतों में कुल 14 बैंच गठन किए गए थे। प्रत्येक बैंच के साथ दो-दो सदस्यों की डयूटी लर्गाइ र्गइ। लोक अदालत में कुल 2180 केस लगाए गए, इनमें 803 केस का राजीनामे के तहत निपटारा किया गया। 382938993 रुपये के अवार्ड पास किए गए।

chat bot
आपका साथी