किसानों के मामले को लेकर आठ सदस्य दिल्ली जाएंगे

संवाद सहयोगी संगरूर भारतीय जनता पार्टी के किसान विग के राष्ट्रीय नेता सतवंत सिंह पुनिया की अगुआई में दिल्ली जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:46 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:46 PM (IST)
किसानों के मामले को लेकर आठ सदस्य दिल्ली जाएंगे
किसानों के मामले को लेकर आठ सदस्य दिल्ली जाएंगे

संवाद सहयोगी, संगरूर :

भारतीय जनता पार्टी के किसान विग के राष्ट्रीय नेता सतवंत सिंह पुनिया के घर समक्ष किसानों द्वारा लगाया धरना सोलहवें दिन भी जारी रहा। जिसमें सैकड़ों किसान शामिल हुए। इस मौके भाकियू एकता उगराहां के विभिन्न किसान नेताओं ने कहा कि जब तक काले कानून रद्द नहीं होते तब तक संघर्ष व घेराव जारी रहेगा। इस मौके राष्ट्रीय नेता सतवंत पुनिया ने घर से बाहर आकर किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह खुद किसान होने के नाते उनकी मांगे पार्टी हाइकमान तक पहुंचा चुके हैं। इस मौके उन्होंने यकीनी दिलाया कि किसानों का फसल का एमएसपी व मंडीकरण खत्म नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी