31 किसान संगठनों का दस महीने से पक्का मोर्चा जारी

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर चल रहा 31 किसान संगठनों के पक्के धरने के दस महीने पूरे हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:19 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:19 PM (IST)
31 किसान संगठनों का दस महीने से पक्का मोर्चा जारी
31 किसान संगठनों का दस महीने से पक्का मोर्चा जारी

जागरण संवाददाता, संगरूर

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर चल रहा 31 किसान संगठनों के पक्के धरने के दस महीने पूरे हो गए हैं। सोमवार को धरने में पहुंचे किसानों, नौजवानों व महिलाओं द्वारा केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसान नेताओं मग्घर सिंह व रघवीर सिंह छाजली ने कहा कि केंद्र की मोदी हकूमत किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं। इससे परेशान होकर किसान संगठनों ने कई दिनों से जंतर मंतर दिल्ली पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। दो सौ के करीब किसान शिरकत करते हैं। देश में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम आदमी की कमर टूट गई है, लेकिन केंद्र सरकार अपने चहेतों को खुश करने में लगी है। जब तक कानून रद नहीं होते किसान घर नहीं लौटेंगे।

इस मौके हरमेल सिंह, लाल सिंह, सुखदेव सिंह, रघबीर सिंह, जरनैल सिंह, इंद्रजीत सिंह, मघर सिंह व निरंजन सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी