संगरूर में अब तक 1,77,296 लोगों ने वैक्सीन लगवाई : डीसी

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा कोविड महामारी दौरान लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए चलाए गए मिशन फतेह के तहत कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता व बचाव हेतु गतिविधियां चलाईं जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:42 PM (IST)
संगरूर में अब तक 1,77,296 लोगों ने वैक्सीन लगवाई : डीसी
संगरूर में अब तक 1,77,296 लोगों ने वैक्सीन लगवाई : डीसी

संवाद सूत्र, संगरूर

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा कोविड महामारी दौरान लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए चलाए गए मिशन फतेह के तहत कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता व बचाव हेतु गतिविधियां चलाईं जा रही हैं। जिले में 1,77,296 लोगों ने कोविड टीकाकरण की पहली खुराक लगवाकर खुद को कोविड महामारी में सुरक्षा कवच अपना लिया है। यह जानकारी डीसी संगरूर रामवीर ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में लगाए गए टीकाकरण कैंप का दौरा करते दी।

उन्होंने बताया कि सेहत विभाग द्वारा अब तक 23,129 लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए सरकारी सेहत संस्थाए के साथ-साथ गांव व मोहल्ला स्तर पर पहुंच कर टीकाकरण कैंप लगाए जा रहे हैं। इसमें सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की मदद ली जा रही है। डीसी ने कहा कि टीकाकरण के बाद बुखार होना आम लक्षण है। बुखार होने पर घबराना नहीं चाहिए। कोविड संबंधी जानकारी लेने हेतु टोल फ्री नंबर 104 पर काल करनी चाहिए। इस मौके अतिरिक्त डीसी अनमोल सिंह धालीवाल व एसडीएम संगरूर यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी