संगरूर के 156 सरकारी स्मार्ट स्कूल स्मार्ट स्कूलों में तबदील

पंजाब सरकार द्वारा गत पांच वर्षों में सरकारी स्कूलों के शिक्षा स्तर को सुधारने व स्कूलों के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:21 PM (IST)
संगरूर के 156 सरकारी स्मार्ट स्कूल स्मार्ट स्कूलों में तबदील
संगरूर के 156 सरकारी स्मार्ट स्कूल स्मार्ट स्कूलों में तबदील

संवाद सूत्र, संगरूर

पंजाब सरकार द्वारा गत पांच वर्षों में सरकारी स्कूलों के शिक्षा स्तर को सुधारने व स्कूलों के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तब्दील करने में सफलता मिली है। यह बातें कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवानीगढ़ में वर्चुअल कान्फ्रेंस के जरिए विधानसभा हलका संगरूर के 156 सरकारी स्मार्ट स्कूलों का रस्मी उद्घाटन करते समय कहीं।

उन्होंने सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल लड़के को स्मार्ट स्कूल में तब्दील करने पश्चात लोक अर्पण की रस्म भी अदा की। कैबिनेट मंत्री सिगला ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार शिक्षा के क्षेत्र को और सुधारने के प्रयास कर रही है, ताकि पंजाब शिक्षा के मैदान में देश का अग्रणी राज्य बन सके। सरकारी स्कूलों में प्रत्येक वर्ष दाखिलों में बढ़ोतरी हो रही है। स्मार्ट स्कूलों के कमरे हवादार व खुलें हैं। खेल मैदान, शिक्षा, पार्क, साइंस, शौचालय आदि में सुधार लाया गया है। ताकि छात्रों व स्टाफ सदस्यों को शिक्षा के अनुकूल पर्यावरण मिल सके। सिगला ने कहा कि हलका संगरूर के 156 सरकारी स्मार्ट स्कूलों को लोक अर्पण किया है। जिन पर पांच वर्षों में 44.62 करोड़ रुपये की लागत आई है। हलका संगरूर के 102 सरकारी प्राइमरी स्कूल, 27 सरकारी मिडल स्कूल, 8 सरकारी हाई स्कूल व 19 सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल स्मार्ट स्कूल के तौर पर विकसित किए हैं। इस मौके डीईओ एलिमेंट्री शिक्षा धर्मपाल, डिप्टी डीईओ दयाल सिंह, अमृतपाल सिंह, सुरिदर सिंह, कुलदीप सिंह, तरविदर कौर, प्रीतम खाई सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी