श्री दरबार साहिब में लंगर के लिए 150 क्विटल गेहूं भेजी

स्थानीय सिख संगत ने सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर के लंगर के लिए पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान जत्थेदार तेजा सिंह मुख्य सेवादार गुलजार सिंह के नेतृत्व में 150 क्विटल गेहूं से भरा ट्रक रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 05:39 PM (IST)
श्री दरबार साहिब में लंगर के लिए 150 क्विटल गेहूं भेजी
श्री दरबार साहिब में लंगर के लिए 150 क्विटल गेहूं भेजी

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर) : स्थानीय सिख संगत ने सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर के लंगर के लिए पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान, जत्थेदार तेजा सिंह, मुख्य सेवादार गुलजार सिंह के नेतृत्व में 150 क्विटल गेहूं से भरा ट्रक रवाना किया। नेताओं ने कहा कि श्री गुरु रामदास लंगर हाल अमृतसर साहिब में रोजाना लाखों की संख्या में संगत लंगर छकती है। हालांकि कोरोना काल के दौरान संगत में कुछ कमी आई, लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में संगत दरबार साहिब में नतमस्तक होती है। ऐसे में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से सिख संगत द्वारा गेहूं व अन्य खाद्य सामग्री लंगर के लिए भेजी जा रही है। इस मौके गुरलाल सिंह, प्रधान गुरमेल सिंह, भुपिदर सिंह, सुखविदर सिंह, जरनैल सिंह, बिक्कर सिंह, देसराज, कृपाल सिंह, बलकार सिंह, बलजीत सिंह, अवतार सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी