120 लोगों ने किया रक्तदान

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब स्टेडियम भवानीगढ़ में हलका यूथ कांग्रेस संगरूर के प्रधान बब्बू वलजोत की अगुआई में रक्तदान कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:29 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:29 PM (IST)
120 लोगों ने किया रक्तदान
120 लोगों ने किया रक्तदान

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब स्टेडियम भवानीगढ़ में हलका यूथ कांग्रेस संगरूर के प्रधान बब्बू वलजोत की अगुआई में रक्तदान कैंप लगाया गया। इसमें शिक्षामंत्री विजयइंद्र सिगला मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ चेयरमैन वरिदर पनवा, नगर कौंसिल प्रधान बलविदर सिंह पूनिया, जिला यूथ कांग्रेस के इंचार्ज दीप टिवाणा, जिला प्रधान यूथ कांग्रेस गोबिदर सिंह खंगूड़ा मौजूद थे। कैंप में 120 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों सहित प्रधान बलविदर सिंह पूनिया, सुखविदर लाली, संजू वर्मा एमसी, गोबिदर सिंह खंगूड़ा, जज सिंह सरपंच को सम्मानित किया गया। बब्बू भिडर, प्रदीप तेजा, सोनी शर्मा, हरजीत माही, भोला ठेकेदार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी