पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

यूथ कांग्रेस बंगा की तरफ से प्लानिग बोर्ड के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की की अगुवाई में मंगलवार को पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:08 AM (IST)
पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, बंगा : यूथ कांग्रेस बंगा की तरफ से प्लानिग बोर्ड के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की की अगुवाई में मंगलवार को पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस बंगा प्रधान राजन अरोड़ा ने बताया कि डीजल व पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से किसानों पर बोझ पड़ा है, मगर केंद्र सरकार फसल कि बिजाई के मौके पर लगातार तेल की कीमतें बढ़ाकर किसानों के साथ धक्का किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तेल की कीमतों की बढ़ोतरी बंद करनी चाहिए जिससे किसानों को राहत मिले। उन्होंने कहा कि अगर सरकार तेल की कीमतों को कम नहीं करेगी तो यूध कांग्रेस जबरदस्त संघर्ष करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर प्रदीप सिंह जिला महासचिव, राजेंद्र सिंह ठेकेदार, जतिदर सिंह दीपा, राजकुमार, मनप्रीत सिंह मिकी, रोहित शर्मा, वरुण, हरमिदर अटवाल, मनिदर सिंह नागरा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी