यूथ कांग्रेस ने मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन

जिला यूथ कांग्रेस ने स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिन जिला कांग्रेस भवन रूपनगर में मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 10:34 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:09 AM (IST)
यूथ कांग्रेस ने मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन
यूथ कांग्रेस ने मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, रूपनगर: जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान सुरिदर सिंह हरीपुर की अगुआई में स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिन जिला कांग्रेस भवन रूपनगर में मनाया गया। यूथ दिवस के रूप में मनाए इस समारोह में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित की गई। इस मौके वक्ताओं ने विवेकानंद जी को देश की महान शख्सियत बताते हुए कहा कि स्वामी जी के जीवन से देशवासियों खासकर युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दुनिया को भारत की संस्कृति और उच्च विचारों से वाकिफ करवाया था। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां, जिला महासचिव जगदीश काजला, प्रदेश सचिव पोमी सचिव व राजेश्वर लाली सहित जिला एससी सेल के चेयरमैन प्रेम सिह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी