यूथ कांग्रेस ने निकालामशाल मार्च

रूपनगर रूपनगर के मेन बाजार में पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान एवं हलका रूपनगर के इंचार्ज बरिदर सिंह ढिल्लों अपने समर्थकों सहित खेती विधेयकों के खिलाफ मशाल मार्च निकाल रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:29 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:29 PM (IST)
यूथ कांग्रेस ने निकालामशाल मार्च
यूथ कांग्रेस ने निकालामशाल मार्च

जागरण संवाददाता, रूपनगर: रूपनगर के मेन बाजार में पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान एवं हलका रूपनगर के इंचार्ज बरिदर सिंह ढिल्लों अपने समर्थकों सहित खेती विधेयकों के खिलाफ मशाल मार्च निकाल रोष प्रदर्शन किया। मशाल मार्च शहीद भगत सिंह चौक (बेला चौक) से होता मेन बाजार वापस पहुंचा। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मशालें लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुखदेव सिंह, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह भुल्लर, चरनजीत सिंह चन्नी, राजेश कुमार, सरपंच दिलबर सिंह पुरखाली, सरबजीत सिंह व परमिदर सिंह पिका भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी