पौधे बांटकर लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए मांगा सहयोग

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिवालिक यूथ क्लब की चलाई गई पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को जारी रखते हुए रुखां दी छबील कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 04:06 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 04:06 PM (IST)
पौधे बांटकर लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए मांगा सहयोग
पौधे बांटकर लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए मांगा सहयोग

जागरण संवाददाता, नंगल: 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिवालिक यूथ क्लब की चलाई गई पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को जारी रखते हुए रुखां दी छबील कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह के बेटे राणा विश्व पाल सिंह ने पौधे बांटकर लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर पार्षद सुनील शर्मा, पूर्व पार्षद विजय कौशल, राजेश कुमार , विशाल ऐरी, साहिल साहनी, अरविद राणा, शिव सिंह ने भी सहयोग देते हुए कहा कि पौधारोपण समय की सख्त जरूरत है। कार्यक्रम में पार्षद दीपक नंदा, डीआर धामी , पीसी कक्कड़ , सुरेंद्रा शर्मा ने बताया कि पिछले लंबे समय से वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के तहत अब तक 3000 फलदार, छायादार, औषधीय गुणों वाले पौधे फ्री में बांटे गए हैं। इस मौके परसौरभ गुप्ता, दीपक शर्मा व अंकित वशिष्ट, जेके वर्मा, डा. एसएस बैंस, एसडी सैनी, केएस राणा, पप्पू सैनी, दर्शन सिंह शोक्कर, सुरेखा राणा, सुनीता वर्मा, शशि बाली, सुनीता राणा, पूनम रानी, उमा कालिया, बलबीर कौर, चित्रा शर्मा व सुमन वशिष्ट भी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी