शरीर के सही विकास के लिए आयोडीन आहार लेना जरूरी: सिविल सर्जन

सिविल अस्पताल में विश्व आयोडीन दिवस मनाया गया । इस दौरान सिविल सर्जन डा. परमिदर कुमार ने कहा कि हमारे भोजन में आयोडीन का होना बहुत जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:45 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:45 PM (IST)
शरीर के सही विकास के लिए आयोडीन आहार लेना जरूरी: सिविल सर्जन
शरीर के सही विकास के लिए आयोडीन आहार लेना जरूरी: सिविल सर्जन

संवाद सहयोगी, रूपनगर: सिविल अस्पताल में विश्व आयोडीन दिवस मनाया गया । इस दौरान सिविल सर्जन डा. परमिदर कुमार ने कहा कि हमारे भोजन में आयोडीन का होना बहुत जरूरी है। आयोडीन एक आहार तत्व है, जो थायराइड ग्लैंड के सही कार्य करने के लिए जरूरी है। अगर बच्चों व गर्भवती महिलाओं में आयोडीन की कमी हो, तो इससे होने वाले रोग स्थायी होते हैं, जिनका कोई इलाज संभव नहीं होता।

इस मौके जिला समूह शिक्षा एवं सूचना अफसर हरचरण सिंह बराड़ ने आयोडीन की जरूरत परकहा कि आयोडीन की कमी से गर्भवती महिलाओं के गर्भपात होने या जन्म से किसी कमी वाले बच्चे का जन्म होने अथवा मरे हुए बच्चे का पैदा होना संभव है। इसके अलावा बच्चा मंदबुद्धि पैदा हो सकता है। हर किसी को भोजन में आयोडीन वाली अधिक चीजों का प्रयोग करना चाहिए, जिसमें दूध, दही, मछली तथा समुद्री भोजन मुख्य हैं। इस मौके एसएमओ डा. तरसेम सिंह सहित डिप्टी मास मीडिया अफसर राज रानी व गुरदीप सिंह व एलएचवी अर्चना शर्मा भी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी