वन देवी ने संभाला जंगलों की सुरक्षा व हरियाली का जिम्मा

जंगलों की सुरक्षा व हरियाली के दायरे को बढ़ाने के उद्देश्य से अरनियानी (वन देवी) नाम के संगठन के रूप में महिलाओं का समूह आगे आया है जिसने जिला रूपनगर सहित राज्य के 11 जिलों में एक साथ पौधारोपण अभियान शुरू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 03:04 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 03:32 PM (IST)
वन देवी ने संभाला जंगलों की सुरक्षा व हरियाली का जिम्मा
वन देवी ने संभाला जंगलों की सुरक्षा व हरियाली का जिम्मा

संवाद सहयोगी, रूपनगर : जंगलों की सुरक्षा व हरियाली के दायरे को बढ़ाने के उद्देश्य से अरनियानी (वन देवी) नाम के संगठन के रूप में महिलाओं का समूह आगे आया है, जिसने जिला रूपनगर सहित राज्य के 11 जिलों में एक साथ पौधारोपण अभियान शुरू किया है। महिलाओं के इस समूह ने जंगलों की संभाल व सुरक्षा के साथ साथ जंगली व हरियाली वाले क्षेत्र को बढ़ाने का संकल्प भी लिया है। अभियान के बारे में संगीता कुमार तथा जंगली जीव विभाग की वन मंडल अफसर डा. मोनिका यादव (आइएफएस) ने संयुक्त रूप से बताया कि 130 महिलाओं के इस ग्रुप ने रूपनगर के साथ संगरूर, पटियाला, मानसा, मुक्तसर, लुधियाना, बठिडा, फिरोजपुर, होशियारपुर, अमृतसर तथा एसएएस नगर मोहाली में त्रिवेणी तथा पंचवटी के वृक्ष रोपित करने का अभियान को शुरू किया गया है। अभियान को शुरू करने से पहले रूपनगर में अरनियानी (वन देवी) का लोगो बर्ड वाच सेंटर में लांच किया गया। डा. मोनिका यादव ने कहा कि महिलाओं ने हमेशा से कुदरत का पालन पोषण किया है तथा हमेशा मानवता के हित में आगे आती रही हैं, इसलिए उनकी भूमिका को स्वीकार करने के साथ साथ उनका आभार व्यक्त करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने अरनियानी एवं वन देवी बनते हुए पौधे रोपित किए हैं, वह सभी सम्माननीय हैं। इस मौके संगीता कुमार ने कहा कि अरनियानी इस धरती पर जीवन को भोजन व पनाह देने वाली एक भावना है, जोकि मां के रूप में सबसे पवित्र भूमिका है। उन्होंने कहा कि हम त्रिवेणी व पंचवटी के वृक्ष लगाकर सुख की बिजाई कर रहे हैं, ताकि हर किसी हर किसी का भविष्य सुखी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास कुदरत को रंगीनियत प्रदान करेगा तथा आने वाली पीढि़यों को भी कुदरत के संरक्षण के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पहुंचे अतिथियों ने बर्ड वाच सेंटर का दौरा करने के साथ साथ पौधे भी रोपित किए। डा. मोनिका यादव ने बताया कि बताया कि इस अभियान के तहत 11 जिलों में एक दिन में एक साथ पांच हजार से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी