महिला के साथ की मारपीट, चार महिलाओं व दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

थाना सिटी में गांव हुसैनपुर की एक महिला की शिकायत पर चार महिलाओं व दो युवकों के खिलाफ शिकायतकर्ता महिला के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:39 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 03:40 PM (IST)
महिला के साथ की मारपीट, चार महिलाओं व दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
महिला के साथ की मारपीट, चार महिलाओं व दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, रूपनगर: थाना सिटी में गांव हुसैनपुर की एक महिला की शिकायत पर चार महिलाओं व दो युवकों के खिलाफ शिकायतकर्ता महिला के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला मोहनी पत्नी हरदीप वासी गांव हुसैनपुर रूपनगर ने बताया कि वो अपने परिवार सहित घर पर थी व उसने अपने पौत्र की जिद्द को पूरा करने के लिए उसे मोबाइल खेलने के लिए दे दिया। उसने बताया कि इसी बीच गांव कगा ही रहने वाला शिव पुत्र अशोक वहां से मोबाइल उठा कर ले गया। मोहनी ने बताया कि जब वो अपना मोबाइल वापस लेने के उद्देश्य से शिव पुत्र अशोक के घर गई व मोबाइल मांगा तो मोबाइल लौटाने की बजाए घर के सारे मेंबरों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी तथा उसने वहां से भागते हुए अपनी जान बचाई तथा बाद में थाना सिटी में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

े थाना सिटी के जांच अधिकारी एएसआइ जसमेर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर उन्होंने चार महिलाओं तथा दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों की पहचान पलवीतो पत्नी अशोक, आशा पत्नी सलीम, शिव पुत्र अशोक, लभी, राहुल पुत्र अशोक, काजल पत्नी शिव सारे वासी गांव हुसैनपुर के रूप में की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपितों की तलाश करने के साथ साथ जांच भी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी