अवतार सिंह को थमाई ब्लाक प्रधान की कमान

बाबा अजीत सिंह जुझार सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरकारी सहायता प्राप्त अध्यापक और अन्य कर्मचारी यूनियन के ब्लाक प्रधान का चुनाव अश्वनी कुमार राज्य सचिव और अमरजीत सिंह भुल्लर जिला प्रधान रूपनगर की अगुआई में सर्वसम्मति से हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:33 PM (IST)
अवतार सिंह को थमाई ब्लाक प्रधान की कमान
अवतार सिंह को थमाई ब्लाक प्रधान की कमान

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: बाबा अजीत सिंह जुझार सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरकारी सहायता प्राप्त अध्यापक और अन्य कर्मचारी यूनियन के ब्लाक प्रधान का चुनाव अश्वनी कुमार राज्य सचिव और अमरजीत सिंह भुल्लर जिला प्रधान रूपनगर की अगुआई में सर्वसम्मति से हुआ। इसमें अवतार सिंह खालसा स्कूल चमकौर साहिब को ब्लाक प्रधान और सोहन सिंह भलवाल एसडी स्कूल चमकौर साहिब को महासचिव ब्लाक चमकौर साहिब और प्रिसिपल मनजीत कौर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोरिडा को कोषाध्यक्ष चुना गया । इस मौके पर प्रिसिपल अमरीक सिंह भलवाल एसडी स्कूल श्री चमकौर साहिब, प्रिसिपल कमलजीत सिंह खालसा स्कूल काईनौर, किरनजीत कौर आर्या स्कूल मोरिडा, खालसा स्कूल चमकौर साहिब भिदर सिंह मल्ली, रणजीत सिंह धारनी, मेजर सिंह, लखवीर सिंह, बलदेव सिंह चक्कल, मुनीष भल्ला, किरनजोत कौर, राज रानी, दविदर सिंह व हरप्रीतम सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी