बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी फेट, मौत

गांव ढंगराली के नजदीकी गांव रंगियां के निवासी फतेह सिंह व जगदीप सिंह को अज्ञात वाहन ने फेट मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:07 PM (IST)
बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी फेट, मौत
बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी फेट, मौत

संवाद सूत्र, मोरिडा: गांव ढंगराली के नजदीकी गांव रंगियां के निवासी फतेह सिंह व जगदीप सिंह को अज्ञात वाहन ने फेट मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतक परिवार के इकलौते चिराग थे। फतेह सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था और जगदीप सिंह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता कुलदीप सिंह की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।जगमोहन सिंह रंगिया ने बताया कि जगदीप सिंह और फतेह सिंह दोनों बहुत मेहनती थे। वहीं मोरिडा पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसओ बलजिदर कौर थाना सदर मोरिडा ने बताया कि सुखवीर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके चाचा का लड़का जगदीप सिंह और इसी गांव का निवासी फतेह सिंह दोनों मोटरसाइकिल पर कुराली से अपने गांव रंगियां की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान जब वह गांव ढंगराली के पास पहुंचे, तो किसी अज्ञात वाहन ने उनको फेट मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सुखवीर सिंह के दिए गए बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रक की शाफ्ट टूटी, दीवार तोड़कर पलटा

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: किला आनंदगढ़ साहिब की चढ़ाई चढ़ते समय बुधवार को फीड से भरे ट्रक की शाफ्ट टूट गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर किला आनंदगढ़ साहिब की चहारदीवारी तोड़कर पलट गया। बुधवार सुबह एक ट्रक खन्ना शहर से फीड भरकर किला आनंदगढ़ साहिब की ओर आ रहा था। जब ट्रक किला आनंदगढ़ साहिब की चढ़ाई चढ़ रहा था, तो अचानक ट्रक की शाफ्ट टूट गई और वाहन अनियंत्रित होकर किला आनंदगढ़ साहिब की दीवार तोड़कर पलट गया। जिस जगह ट्रक पलटा, उस जगह किला आनंदगढ़ साहिब ने संगत तथा सेवादारों के लिए कमरे बनाए हुए है। गनीमत रही कि उस स्थान पर कोई भी व्यक्ति नहीं था, जिस कारण कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

chat bot
आपका साथी