तात्रिक ने हवन के बहाने लड़की के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

पुलिस ने लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोप मे तात्रिक और शिकायतकर्ता की मा पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jan 2020 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 06:11 AM (IST)
तात्रिक ने हवन के बहाने लड़की के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
तात्रिक ने हवन के बहाने लड़की के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

संवाद सूत्र, मोरिंडा: मोरिंडा पुलिस ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोप मे तात्रिक और शिकायतकर्ता की मा पर मामला दर्ज किया है। एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए हैं कि वह अपनी मा और छोटे भाई के साथ शाम लाल नामक व्यक्ति के साथ रहती है। उनके घर रमेश कुमार नाम का एक तात्रिक आता था, जो उसकी मा को हवन करने के बहाने घर के कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत काम करता था। तात्रिक ने बीते दिनों भी उसकी मां को कहा कि तेरी लड़की के पेट में कोई चीज है जो हवन करने के बाद ही ठीक होगी। इसके बाद उसने हवन करने के साथ उससे अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं। तांत्रिक ने उसे कपड़े उतारने के लिए कहा। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया, तो तात्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसने वहा से भाग कर अपनी मा को बताया पर उसकी मां ने भी उसे गलत काम करने के लिए कहा। पीड़िता ने बताया कि जब पहले उसने तात्रिक का घर आने का विरोध किया, तो शाम लाल ने भी उसके साथ मारपीट

की। पीड़िता ने बताया कि उसकी मा के शाम लाल के साथ नाजायज संबंध हैं, जिस कारण वह मेरे पिता को छोड़ कर शाम लाल के साथ मोरिंडा में रह रही है। उसने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ती है और उसने कॉलेज के स्टाफ को इस बारे में बताया। जहां स्टाफ ने उसे पुलिस के पास शिकायत देने के लिए कहा। इसके बाद एसएसपी के पास शिकायत दी गई। वहीं पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए तात्रिक रमेश कुमार और पीड़ित लड़की की मांग को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी