शहीद गज्जण सिंह को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

11 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शहीद हुए गांव पचरंडा के सैनिक गज्जण सिंह के नमित रखे गए सहज पाठ का भोग रविवार को उनके निवास पर डाला गया। इस दौरान अरदास के बाद आयोजित श्रद्धांजलि समागम में पहुंची सियासी राजनीतिक और धार्मिक शख्सियतों के अतिरिक्त क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद गज्जण सिंह की शहादत को नमन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:03 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:03 AM (IST)
शहीद गज्जण सिंह को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
शहीद गज्जण सिंह को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : 11 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शहीद हुए गांव पचरंडा के सैनिक गज्जण सिंह के नमित रखे गए सहज पाठ का भोग रविवार को उनके निवास पर डाला गया। इस दौरान अरदास के बाद आयोजित श्रद्धांजलि समागम में पहुंची सियासी, राजनीतिक और धार्मिक शख्सियतों के अतिरिक्त क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद गज्जण सिंह की शहादत को नमन किया।

पंजाबविधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने शहीद गज्जण सिंह को श्रद्धा के फुल भेंट करते हुए कहा कि पंजाब योद्धाओं की धरती है। इसके कण-कण में शूरवीरों की शहादत का खून रचा है। देश की आजादी संग्राम में सबसे ज्यादा शहादतें पंजाब वासियों के हिस्से में आईं है। पूर्व शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पहले देशवासियों ने आजादी प्राप्त करने के लिए कुर्बानियां दी है और अब देश की अखंडता को कायम रखने के लिए सैनिकों को बलिदान देना पड़ रहा है। वह उन्हें प्रणाम करते हैं। संयुक्त किसान मोर्च दिल्ली से विशेष रूप उपस्थित हुए किसान नेता बलदेव सिंह सरसा ने कहा कि गज्जण सिंह सदा-सदा के लिए अमर हो गया है, जो हमारे दिलों में बसता रहेगा। विधायक अमरजीत सिंह संदोआ, पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिदर सिंह ढिल्लों के पिता रणजीत ढिल्लों, अकाली दल के जिलाध्यक्ष गुरिदर सिंह गोगी, एसजीपीसी सदस्य भाई अमरजीत सिंह चावला, अश्वनी शर्मा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मास्टर जगन नाथ भंडारी, प्रिसिपल सुरिदर सिंह, बाबा जरनैल सिंह, एडवोकेट दिनेश चड्ढा, बाबा अवतार सिंह द्वारा शहीद गज्जण सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की गई। जिला प्रशासन की तरफ से एडीसी रूपनगर दीप शिखा ने भी शहीद को श्रद्धा के फूल भेंट किए और शहीद के परिवार से मुलाकात की। इस मौके पर नरेश रोडूआना, जीवन कुमार संजू, दिलबारा सिंह बाला, दर्शन सिंह औलख उपस्थित थे। शहीद गज्जण सिंह पर बनेगी पंजाबी फिल्म

श्रद्धांजलि समागम दौरान विशेष रूप से उपस्थित हुए पंजाबी फिल्म डायरेक्टर दर्शन सिंह औलख ने कहा कि पंजाब के कई युवा देश की खातिर कुर्बान हुए है। मगर आजतक किसी ने भी उनपर फिल्म नहीं बनाई है। इसलिए वह शहीद गज्जण सिंह पर एक पंजाबी फिल्म बनाएंगे। क्षेत्र वासियों से उन्होंने उक्त फिल्म बनाने के लिए सहयोग देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी