किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए किया प्रेरित

जिले में कृषि विभाग ने गेहूं की फसल की कटाई से पहले लगाई जाने वाली धान की फसल के बारे में आधुनिक कृषि पर आधारित जानकारियां दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:08 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:08 PM (IST)
किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए किया प्रेरित
किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए किया प्रेरित

संवाद सहयोगी, रूपनगर : जिले में कृषि विभाग ने गेहूं की फसल की कटाई से पहले लगाई जाने वाली धान की फसल के बारे में आधुनिक कृषि पर आधारित जानकारियां दी। इसी उद्देश्य से कामयाब किसान खुशहाल पंजाब प्रोग्राम के तहत मुख्य कृषि अफसर डा. अवतार सिंह के नेतृत्व में गांव चक्क करमा में आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक किया। इसके साथ ही धान की सीधी बिजाई के फायदे बताने के लिए प्रशिक्षण कैंप भी लगाया।

कृषि अफसर डा. राकेश कुमार शर्मा ने किसानों को समझाया कि इस बार धान की सीधी बिजाई डीएसआर मशीन के माध्यम से की जाए क्योंकि पिछले साल जिन खेतों में इस तकनीक को अपनाया गया था वो कारगर साबित हुई है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से जहां फसल पर कम खर्चा आता है वहीं पानी की भी बचत होती है। उन्होंने किसानों को एफपीओ के तहत स्वयं सहायता ग्रुप व फार्मर ग्रुप बनाते हुए मशीन बैंक स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

डा. गुरकिरपाल सिंह ने किसानों को धान की सीधी बिजाई ड्रिल के साथ करने के लिए प्रेरित किया। कृषि सूचना अफसर डा. अमरीक सिंह ने किसानों को कृषि विभाग के वाट्सएप ग्रुप के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कृषि विज्ञान केंद्र के डा. उपेंद्र सिंह ने किसानों को कम खर्च पर अधिक उत्पादन करने व ज्यादा लाभ कमाने के बारे दलीलों के साथ जागरूक किया। जालंधर के जीव प्रबंधन केंद्र के सहायक डायरेक्टर डा. सुरेश शर्मा तथा सहायक पौध सुरक्षा अफसर केतन जानावाड़ ने कहा कि किसान अपने उपभोक्ता तक सीधी पहुंच बनाते हुए अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। डा. अंकुरदीप प्रीति ने किसानों को सब्जियों व फलों की पैदावार के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी