10 लाख के गहने और 30 हजार नकद ले उड़े चोर

शहर के वार्ड नंबर एक मजारा में एक घर से चोर दिन दहाड़े लाखों रुपये के गहने और नकदी चुराकर फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:26 PM (IST)
10 लाख के गहने और 30 हजार नकद ले उड़े चोर
10 लाख के गहने और 30 हजार नकद ले उड़े चोर

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: शहर के वार्ड नंबर एक मजारा में एक घर से चोर दिन दहाड़े लाखों रुपये के गहने और नकदी चुराकर फरार हो गए। प्रकाश चंद ने बताया कि वह नौ जून को अंबाला कैंट में अपनी एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। जब वह वीरवार रात को घर पहुंचे, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था, जहां से चोर 10 तोले के करीब सोने के गहनों के अलावा 30 हजार रुपये नकद चुरा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंधी सीटी पुलिस आनंदपुर साहिब में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। उल्लेखनीय है कि जहां चोरी हुई, उसके सौ मीटर नजदीक डीएसपी का दफ्तर है। वहीं सिटी पुलिस के इंचार्ज एएसआइ अमनदीप कंबोज ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। संबंधित एरिया के अलावा इलाके के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को ख्ागाला जा रहा है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। जिस्मफरोशी का धंधा करने के आरोप में दो पर केस संवाद सूत्र, मोरिडा: मोरिडा में जिस्मफरोशी का धंधा करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ थाना सदर मोरिडा बलजिदर कौर ने बताया कि एसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ स्पैशल नाकाबंदी के दौरान लाइटों वाला चौक मोरिडा में मौजूद थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मोरिडा बाईपास पर स्थित एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। पुलिस ने होटल में रेड करके वहां से करीब आधा दर्जन जोड़ों को काबू किया है। होटल एनएच 95 जिसको मनीष शर्मा पुत्र ओम प्रकाश वासी मोहाली ने किराये पर लिया हुआ है और उसका मैनेजर सन्नी पुत्र अशोक कुमार वासी दर्पण एनकलेव कालोनी मोरिडा होटल में बाहर से लड़कियां मंगवा कर जिस्मफरोशी का धंधा करवाते थे। पुलिस ने आरोपित मनीष शर्मा और मैनेजर सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी