13 को मोरिंडा में झंडा मार्च निकालेंगे शिक्षक

शिक्षकों की मांगों को लेकर सरकार की उदासीनता के चलते अब शिक्षकों ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हलके में जाकर रोष प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 05:53 PM (IST)
13 को मोरिंडा में झंडा मार्च निकालेंगे शिक्षक
13 को मोरिंडा में झंडा मार्च निकालेंगे शिक्षक

संवाद सहयोगी, रूपनगर: शिक्षकों की मांगों को लेकर सरकार की उदासीनता के चलते अब शिक्षकों ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हलके में जाकर रोष प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है।

इसी को लेकर स्थानीय महाराजा रणजीत सिंह बाग में शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि शिक्षक 13 नवंबर को मोरिंडा में विशाल झंडा मार्च निकालेंगे। शिक्षक नेता हरजिदरपाल सिंह पन्नू सहित रणजीत सिंह बाठ, संजीव कुमार, परगटजीत सिंह, बलदेव सिंह बुट्टर तथा वाशिगटन सिंह समीरोवाल ने इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई। उन्होंने बताया कि गत 16 अक्टूबर को चमकौर साहिब में जो विशाल रैली की गई थी, उस मौके प्रशासन ने मुख्यमंत्री से बैठक करवाने का लिखित रूप से भरोसा दिलाया गया था, पर अब तक कोई बैठक नहीं हुई। इसलिए अब 13 नवंबर को झंडा मार्च निकाला जाएगा। झंडा मार्च में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे। इस संबंधी एसडीएम गुरविदर सिंह जौहल के माध्यम से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मांगपत्र भी भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी